भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत के लिए इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या डेब्य कर रहे हैं. वहीं ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है. उनकी जगह केएल राहुल इस मैच में विकेटकीपिंग करेंगे.


इंग्लैंड के खिलाफ यूं तो कई खिलाड़ियों को मौका मिला है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की हो रही है. दरअसल कुलदीप काफी वक्त से टीम से अंदर-बाहर चल रहे थे. इसलिए जैसे ही उन्हें टीम में शामिल किया गया वो तुरंत ट्विटर की दुनिया में ट्रेंड करने लगे.

फैंस ने जताई खुशी




लोगों ने बनाए मजेदार मीम्स


कई लोगों ने जताई हैरानी

मीम्स में दिखी लोगों की बेसब्री

यहां देखिए लोगों के रिएक्शन




कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कुलदीप को टीम में शामिल करने की वकालत की थी. एक शो में बातचीत के दौरान आकाश ने कहा कि अगर कुलदीप को वनडे में भी मौका नहीं मिलेगा, तो फिर उन्हें टीम में रखने का क्या मतलब. आकाश ने आगे कहा कि आप तेज गेंदबाजी में जिसे चाहें आजमा सकते हैं, लेकिन स्पिन डिपार्टमेंट में तो आपको कुलदीप और चहल दोनों को खिलाना चाहिए.


आकाश ने साथ ही ये भी कहा कि आप इस जोड़ी को भारत में भी एक साथ नहीं खिलाते हैं, तो फिर कुलदीप क्या करेंगे. आप उन्हें टेस्ट और टी20 में पहले से ही मौका नहीं दे रहे हैं. अब अगर वनडे में भी वो नहीं खेलेंगे, तो फिर इस चाइनामैन गेंदबाज को टीम में रखने का क्या फायदा? आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से कुलदीप का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा. इसलिए उन्हें टीम में होने के बावजूद खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था.


Tags: