जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर को लगता है चाय काफी महंगी पड़ गई है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है. उन्होंने एक लड़की से सोशल मीडिया पर पूछा था कि क्या आप मेरे साथ चाय पर चलेंगी. जिसके बाद इतना रायता फैला कि अब समेटे नहीं सिमट रहा है. सोशल मीडिया पर आईएएस का ये 'टी ऑफर' इस समय चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है. कोई इस मैसेज के लिए आईएएस पर निशाना साध रहा है तो कोई आईएएस के पक्ष में खड़ा दिख रहा है.

जिस लड़की से आईएएस ने चाय पर जाने की बात कही थी, उसने उनकी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया था. तभी से मामला गर्माया हुआ है. अब कौन सही है, कौन गलत ये तो हम नहीं कह सकते. लेकिन इस विषय पर क्या चर्चा चल रही है और लोग अपनी क्या राय रख रहे हैं, इस बारे में जरूर आपको अवगत कराना चाहते हैं.


IAS लोकेश जांगिड़ को ट्रोल कर रहे हैं लोग.

ट्विटर पर आईएएस लोकेश के साथ में जो लोग खड़े हैं, उनका कहना है कि किसी से बेहद अच्छे ढंग से अगर कोई चाय पर जाने के लिए पूछता है, तो इसमें गलत क्या है? लोगों का कहना है कि अगर लड़की को बात इतनी ही खराब लगी थी तो वो उसी चैट में साफ-साफ बोल देती कि मुझे नहीं जाना या फिर मैं इंट्रेस्टेड नहीं हूं. चैट शेयर करने की क्या जरूरत थी. वहीं कुछ का कहना है कि मैसेज भेजने वाला शख्स एक आईएएस ऑफिसर है, इसीलिए लड़की ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को बड़ा बनाने की कोशिश की है.





वहीं लड़की का पक्ष लेने वालों का कहना है कि ऐसे किसी भी रैंडम लड़की को मैसेज भेजना, क्या सही बात है. इसके अलावा इस चर्चा में कुछ मजे लेने वाले लोग भी शामिल हो गए हैं. जो इस मामले पर मीम्स बनाकर ठहाके लगा रहे हैं और इन्हें शेयर भी कर रहे हैं.


Tags: