यहां महिलाओं की आबादी ज्यादा, इस युद्ध में मारे गए थे रूस के सबसे अधिक आदमी

महिलाओं की आबादी ज्यादा

Update: 2022-04-08 14:58 GMT
यहां महिलाओं की आबादी ज्यादा, इस युद्ध में मारे गए थे रूस के सबसे अधिक आदमी
  • whatsapp icon
रूस की ताकत कितनी है, यह शायद बताने की जरूरत नहीं। खनन, तेल और रत्नों का भी यहां भंडार है। हथियारों के बारे में तो पूछिए ही मत। सबसे बड़ा परमाणु बम हो या सबसे बड़ी और खतरनाक पनडुब्बी। सबसे बड़ी तोप हो या फिर सबसे बड़ी सुपरसोनिक मिसाइल। रूस को इन चीजों में कोई मात नहीं दे सकता अभी।
बहरहाल, इन दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस की चर्चा जोर-शोर से रही है। रूस से जुड़े ऐसे कई रोचक तथ्य है, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होगा। तो आइए जानते इस देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
- दुनियाभर में यदि सबसे अधिक परमाणु हथियार अगर किसी के पास है तो वह रूस है। माना जाता है कि रूस के पास साढ़े आठ हजार से अधिक परमाणु हथियार है। यही नहीं, रूस दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का निर्यातक भी है।
- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहां बहुत सारे पुरुष मारे गए। यही वजह है कि इस देश में आदमियों से ज्यादा औरतों की संख्या है। माना जाता है कि यह अंतर करीब डेढ़ करोड़ का है।
- रूस के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम भी है। जोकि दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम भी है। यह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा-नागासाकी में प्रयोग हुए ऐटम बम से 1400 गुना ज्यादा मारक है। दावा किया जाता है कि सिर्फ इस अकेले बम से दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुए बमों के करीब 10 गुना तक असर पैदा किया जा सकता है।
- रूस के पास सोने के भंडार भी बहुत हैं। यहां सोने का स्रोत दुनियाभर का लगभग 40 प्रतिशत है। वहीं, रसल नाम की अकेली एक कंपनी ही दुनियाभर के एल्यूमीनियम उत्पादन का करीब 11 प्रतिशत उत्पादन करती है।
- दावा यह भी किया जाता है कि विश्व में रूस तीसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा पेट्रोलियम ईंधन निकलता है। दरअसल, रूस के पास प्राकृतिक खजाना भरा पड़ा है। इस देश के पास पेट्रोलियम और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में है। विश्व बाजार में इसकी कीमत लगभग 75 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। दिलचस्प यह है कि यहां ईंधन तेल की इतनी लंबी पाइपलाइन हैं कि उससे 6 बार दुनिया लपेटी जा सकती है।
 
Tags:    

Similar News