सोशल मीडिया पर आए दिन मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो काफी हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले. वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिनमें लोगों की बातें सुनकर 440 वोल्ट का झटका तक लग जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने जो बातें कहीं उसे सुनकर कोई भी सन्न रह जाएगा. इतना ही नहीं शख्स की बातें सुनकर आपको जोरदार हंसी भी लगने वाली है.


आज तक आपने दहेज में लोगों सामान, गाड़ियां आदि जैसे सामानों को लेते या फिर देते देखा होगा. लेकिन, इन भाई साहब को दहेज में ट्रेन मिल रही थी जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया. इतना ही नहीं शख्स ने कारण जो बताया उसे सुनकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे. शख्स ने कहा कि उसके पास ट्रेन पार्किंग की जगह नहीं है और ना ही उसे चलाना आता है. शख्स का कहना है कि दूसरी गाड़ियां होती तो वह उसे ले भी लेता, लेकिन उसने कभी ट्रेन नहीं चलाई. तो सबसे पहले आप वीडियो को देखें…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तो शख्स की बातें सुनकर आपको क्या लगा? उम्मीद करते हैं कि आपको इस वीडियो को देखकर जरूर मजा आया होगा. साथ ही हैरानी भी हुई होगी कि क्या यह सच है. हम इसका दावा नहीं करते हैं. लेकिन, शख्स ने जिस तरह से दावा किया है वह वाकई चौंकाने वाला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rayeen324' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग लगातार मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर हमें जरूर बताएं.


Tags: