क्या आपने कभी देखी है इंद्रधनुषी गिलहरी?

आज तक आप सभी ने कई तरह की गिलहरी देखी होगी लेकिन

Update: 2021-01-27 02:15 GMT

आज तक आप सभी ने कई तरह की गिलहरी देखी होगी लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसी गिलहरी जो इंद्रधनुषी कही जाती है। जी हाँ, वैसे तो इस गिलहरी को कई नामों से बुलाया जाता है और यह दक्षिण भारत के जंगलों में दिखती है। यह कई रंगों वाली है इस वह से इसे इंद्रधनुषी गिलहरी कहा जाता है। इस गिलहरी का असल नाम मालाबार जायंट गिलहरी है। वहीँ इसे इंडियन जायंट गिलहरी, इंद्रधनुषी गिलहरी जैसे नामों से भी जाना जाता है पर इसका बायोलॉजिकल नाम है राटुफा इंडिका।


आपको हम यह भी बता दें कि इस गिलहरी की कुल लंबाई यानी सिर से पूंछ तक करीब तीन फीट तक होती है। जी दरअसल इसके शरीर पर कई रंग मिलते हैं। इस लिस्ट में काला, भूरा, पीला, नीला, लाल, नारंगी कई रंग शामिल है। कहा जाता है ये एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच लंबी-लंबी छलांग लगाकर भागती है और जो इसे देखता है वह इसे पसंद करने लगता है। बहुत बार तो यह 20 फीट से ज्यादा दूरी तक की छलांग लगाने में समर्थ हो जाती है। वैसे यह गिलहरी पूरी तरह से शाकाहारी होती है और यह फल, फूल, नट्स और पेड़ों की छाल ही खाती हैं।

कहा जाता है इन गिलहरियों में से कुछ उप-प्रजातियां शाकाहार के साथ-साथ कीड़े और चिड़ियों के अंडे भी खाती हैं। यह गिलहरी सुबह और शाम के समय सक्रिय रहती है और दिन में सोती है। भारत में राटुफा इंडिका की चार उप-प्रजातियां हैं। इस लिस्ट में पहली राटुफा इंडिका, दूसरी राटुफा इंडिका सेंट्रालिस, तीसरी राटुफा इंडिका डीलबाटा और चौथी राटुफा इंडिका मैक्सिमा है। यह चारों भारत के अलग-अलग हिस्सों में पाए जाते हैं। वहीँ इनका रंग और आकार इनके इलाके के अनुसार अलग होता है।


Tags:    

Similar News