जूलरी शॉप में चोरी की नाकाम वारदात, चोर कपल यूं पकड़ाए

सोशल मीडिया में इन दिनों एक जूलरी शॉप में चोरी की नाकाम वारदात से जुड़ा वीडियो खूब देखा जा रहा है

Update: 2021-10-24 06:08 GMT

Chor Chorni Ka Video: सोशल मीडिया में इन दिनों एक जूलरी शॉप में चोरी की नाकाम वारदात से जुड़ा वीडियो खूब देखा जा रहा है. वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. इसमें देख सकते हैं कि एक कपल लाखों रुपये का कीमती हार चुराने के इरादे से जूलरी शॉप में दाखिल हुआ है. कपल सीधे काउंटर पर पहुंचा वहां मौजूद शख्स से हार दिखाने के लिए कहा. वहीं दुकान में मौजूद शख्स दोनों को ग्राहक समझकर कीमती हार दिखाने लगा.

इसमें देख सकते हैं कि इस बीच महिला चोर अपने काम को अंजाम देने में जुट गई और उसका साथी चोर शख्स को बातों में उलझाने में लग गया. आप देख सकते हैं कि तभी महिला ने बातों ही बातों में साथ लाए हुए खाली गिफ्ट के पैकेट को कीमती हार पर रख दिया. इसके बाद वो अपनी साथ हो इशारा देती है और दोनों पैकेट को हार सहित उठाकर खिसकने लगते हैं, मानो प्लान कामयाब हो गया.


अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं थोड़ ठहरिए. दरअसल दोनों जिस हार को चुराकर ले जा रहे थे वो रस्सी से बंधा था. ऐसे में जैसे ही दोनों हार लेकर खिसकने लगे, रस्सी भी टाइट हो गई जूलरी शॉप मालिक को आभास हो गया चोरी की कोशिश हुई है. वीडियो के फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है, इस वीडियो में खुद देखिए 

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी खूब वायरल हो रहा है, जहां नेटिजन खूब कमेंट कर रहे हैं.


Tags:    

Similar News