हाथी ने लड़की के चेहरे पर मारा सूंड, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

विशालकाय जानवरों में से एक हाथी से इंसान दूरी बनाकर ही रखते हैं

Update: 2022-05-24 06:35 GMT

विशालकाय जानवरों में से एक हाथी से इंसान दूरी बनाकर ही रखते हैं. सिर्फ उनकी देखभाल करने वाले महावत ही हाथी को संभाल सकते हैं. कभी-कभी कुछ लोग ऐसे जानवरों के सामने मस्ती-मजाक करने लगते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पछतावा होता है जब वह पलटवार करते हैं. सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की विशालकाय हाथी के सामने कुछ ऐसी हरकत करती है कि बाद में उसे पछतावा होता है. अब यह वीडियो देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हाथी से दूर रहने की सलाह भी दे रहे हैं.

हाथी ने लड़की के चेहरे पर सूंड से मारा
जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देख सकते हैं कि सात लोगों का एक ग्रुप हाथी के बाड़े के बाहर खड़ा हुआ होता है. सभी विशालकाय हाथी को देखकर हंसते रहते हैं और निहारते रहते है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक दो लड़कियां हाथी के सूंड छूने की कोशिश करती है. वहीं, बगल में खड़ी एक लड़की अपना स्मार्टफोन निकालती है और हाथी का चुपके से वीडियो बनाने लगती है. उसे नहीं मालूम होता कि हाथी जल्द ही उस पर हमला करने वाला है. कुछ ही सेकेंड में हाथी ने अपने सूंड से उस लड़की पर हमला कर दिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
हाथी ने लड़की के चेहरे पर जोर से मारा और फिर वह दूर जाकर गिर गई. आस-पास खड़े सभी लोग घबरा गए और हाथी से दूरी बना ली. इसके बाद लड़की का फोन जमीन पर गिर जाता है और हाथी उसे अपनी सूंड से खींचने की कोशिश करता है, लेकिन वहां मौजूद एक लड़का फोन को फटाक से उठा लेता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर @cctv_idiots नाम के हैंडलर से शेयर किया गया है. करीब 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और सात हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया.


Tags:    

Similar News