जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कहते हैं ना कि जब जान पर बन पड़ती है तो किसी भी हाल में जान बचाने में लग जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक नदी के किनारे कई ढ़ेर सारे मगरमच्छ बैठे होते हैं और इसी दौरान यहां एक बत्तख आ पहुंचता है और फिर उसके जान जाने तक की नौबत आ जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर कैसे बत्तख ने अपनी जान मगरमच्छों के बीच से बचाई.

बत्तख की यूं बच गई जान

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो हैं, जिसमें न सिर्फ जानवर बल्कि इंसान भी खूंखार जानवरों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है. नदी के किनारे जमीन पर पड़े आराम फरमा रहे ढेर सारे मगरमच्छों के बीच अचानक एक बत्तख आ गया. फिर क्या था, जान बचाने के लिए बत्तख ने पुरजोर कोशिश की. हालांकि वह बत्तख तो बच गया, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि यह उसके लिए कितना खतरनाक हो सकता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
बेस्ट अर्थ लोकेशन्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग अलग-अलग अंदाज में कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बत्तख को पूल के लिए कोई और जगह देखनी चाहिए वरना उसकी जान भी जा सकती है.'


Tags: