डॉगी ने महिला के साथ ऐसे किया योग, video देख चेहरे पर आ जाएंगी मुस्कान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में कई छोटे डॉगी एक साथ मिलकर योग कर रहे हैं। इस दौरान डॉगी सूर्य नमस्कार पोज में दिख रहे हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में दैविक काल से योग किया जाता रहा है। योग करने से तन और मन दोनों शुद्ध होता है। साथ ही व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से सेहतमंद रहता है। इसके चलते दुनियाभर में योग किया जाता है।
इस वीडियो में भी साफ़ देखा जा सकता है कि एक महिला घर में योग कर रही हैं। वहीं, महिला के साथ 4 डॉगी भी नक़ल कर योग कर रहे हैं। इसमें महिला पहले बैठकर सूर्य नमस्कार करती हैं, तो नन्हें डॉगी भी सूर्य नमस्कार पोज में आ जाते हैं। इसके बाद महिला अपने आराध्य देव को दंडवत प्रणाम करती हैं। यह देख डॉगी भी दंडवत मुद्रा में आ जाते हैं।
फिर महिला खड़ी होकर आराध्य देव को नमस्कार करती हैं। यह देख डॉगी भी खड़े हो जाते हैं। वहीं, एक डॉगी खड़े होकर दोनों पैरों को हिलाने लगता है। यह दृश्य बेहद ही प्यारा है। सभी डॉगी पोषक पहने हैं और मस्ती से योग कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सनातन धर्म से संबंधित मंत्रोउच्चारण बज रहा है, जिससे वातावरण बेहद शान्तिप्रद और आनंदमय हो उठा है।
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ डॉक्टर के पास जाते हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 600 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर डॉगी की जमकर तारीफ की है।