इंटरनेट की दुनिया' में कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. यहां कई बार शॉकिंग तो वहीं कई बार मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है. जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आपको मजा आने वाला है.


अक्सर आपने बाइक पर कपल्स को स्टंट करते हुए देखा होगा क्योंकि आजकल यही ट्रेंड है, लेकिन क्या आपने कपल को बाइक पर बैठे-बैठे डांस करते हुए देखा है. अगर नहीं तो इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें कपल बाइक पर बैठे-बैठे डांस कर रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक रेडलाइट पर खड़ी है. जिसमें बाइक पर बैठे-बैठे कपल डांस कर रहे होते हैं. वह अपने हाथ और कमर को एकदम कोर्डिनेशन के साथ हिलाते है. जैसे -जैसे लड़का अपने हाथों और कमर को हिलाता है वैसे ही लड़की भी उसकी कॉपी करती है.

ये देखिए वीडियो


सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को खूब मजा भी आ रहा है. एक यूजर ने कहा कि रेड लाइट पर टाइम पास करने का अच्छा जुगाड़ है ये. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे तो डर लग रहा है कि कहीं ये लोग-लोग मस्ती के चक्कर में गिर ना जाए.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'bestvirallvideos' ने शेयर किया है. लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. ये वीडियो इंस्टा पर तकरीबन 15 घंटे पहले शेयर किया गया था. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो (Video) पर 1500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके साथ ही इस पर कमेंट की भी भरमार लगी है.
Tags: