'सोशल मीडिया की दुनिया' में आए दिन कुत्ते और बिल्लियों (Cats and dogs videos) से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो में इन दोनों के बीच नोकझोंक देखने को मिलती है, तो कुछ इतने फनी (Cat funny video) होते हैं कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं. फिलहाल, सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्ली से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो (Dog funny video) सामने आया है, जिसमें इन जानी दुश्मन जानवरों का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में कुत्ते मजे से सोफे पर सोता हुआ नजर आता है. लेकिन बिल्ली को मस्ती सूझ रही होती है. वह कुत्ते को जगाने के लिए जो कुछ भी करती है, उसे देखने के बाद यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

वैसे तो कुत्ते और बिल्लियों के बीच सदियों पुरानी दुश्मनी चली आ रही है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में मामला कुछ उलटा देखने को मिल रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता सोफे पर बड़े आराम से लेटा हुआ नजर आता है. वहीं, सोफे के ठीक बगल में एक बिल्ली छिपकर बैठी हुई है. बिल्ली के हाव-भाव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कुत्ते के साथ मस्ती के मूड में है. और ठीक वैसा ही होता है. ये बिल्ली किसी इंसान के बच्चे की तरह कुत्ते को तंग करना शुरू कर देती है. इसके लिए वह जो तिकड़म भिड़ाती है, उसे देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.
यहां देखिए, कुत्ते और बिल्ली का ये मजेदार वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली कुत्ते को अपने पंजे से छूकर उसे जगाने की कोशिश करती है. कुत्ता जैसे ही चौंकते हुए उठता है, बिल्ली झट से सोफे की आड़ लेकर छिप जाती है. कुत्ते और बिल्ली का ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen नाम के हैंडल से शेयर किया है. महज 15 सेकंड का ये वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है और उन्हें लोटपोट कर रहा है. यह वीडियो लोगों को कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो दिन पहले अपलोड हुए इस वीडियो को 31 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को रिट्वीट किया है. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.


Tags: