Dulhan Ka Video: अपनी शादी के लिए सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में आई दुल्‍हन ने तैयार होने के बाद अपनी होनेवाली सासू मां को ऐसा वीडियो भेजा है जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे और कहेंगे-वाह क्या बात है. शादी के जोड़े में तैयार दुल्हन अपने दूल्‍हे से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रही है और शादी से पहले उसने अपनी सासू मां को एक मैसेज भेजा है. इस वीडियो में दुल्‍हन बेहद ही क्‍यूट अंदाज में कहती है, 'कोई मेरी सासू मां से जाकर कह दो कि मुझे उनके बेटे की बहुत याद आ रही है. मुझे बहुत ही ज्‍यादा याद आ रही है.' दुल्हन ने इस मैसेज में गजब के क्‍यूट एक्‍सप्रेशन दिए हैं.

इंस्‍टाग्राम रील्‍स पर @shivi216_ अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने इस पर कमेंट किया है, 'अरे आपकी सासू मां का एड्रेस दे दो. हम उन्‍हें लेटर डाल देते हैं.' वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'थोड़ा इंतजार कर लो सासू मां का बेटा और सास दोनों मिल जाएंगे.'


Tags: