शॉर्टकट संस्कार पर गुस्सा हुई महिला, वायरल वीडियो देखें फिर क्या हुआ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Update: 2021-05-07 13:32 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो भले ही हास्यास्पद है, लेकिन ज्ञानप्रद है। आधुनकिता की दौड़ में युवावर्ग धर्म और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इस वीडियो में शॉर्टकट संस्कार को आइना दिखाने की कोशिश की गई है। सनातन धर्म में सदियों से पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा है। इस प्रथा में छोटे अपने से बड़ों को पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। गुरुकुल में शिष्य अपने गुरु के पैर छूकर प्रणाम करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर बड़े आशीष और आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएं देते हैं। ऐसा तब होता है जब लोग पहली बार किसी से मिलते हैं। साथ ही रोजाना सुबह में भी माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा है।

हालांकि, आजकल पैर छूने की प्रथा में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब युवा पैर छूने के बदले में केवल झुककर ही पैर छूने की एक्टिंग करते हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की घर में एक महिला को पैर छूने की एक्टिंग करती है। यह देख महिला को गुस्सा आ जाता है। इस गुस्से में महिला लड़की को पैर छूने के लिए कहती है। यह दृश्य देखने लायक है। लड़की बेहद शर्मिंदा होकर कैमरे वाले को देखते रह जाती है।
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- #संस्कार में SHORTCUT। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1000 बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर रीट्वीट किया है। कई लोगों ने कंमेटस भी किए हैं।


Tags:    

Similar News