Delhi Flood Alert: लाैटता मानसून इन दिनों कई जगहों पर कहर बरपाया हुआ है, भारी बारिश हो रही है। इस बीच आज साेमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली से यह खबर सामने आई है कि, यहां भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के न‍िशान के करीब पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि, दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्तर 204.5 मीटर के चेतावनी के स्तर से ऊपर पहुंच गया और अगले दो दिन में इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बारे में अधिकारियों के हवाले से जानकारी सामने आई है। तो वहीं, दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा है कि
प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी नहीं की :
इस दौरान बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सुबह 6 बजे 2,95,212 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी, जो इस मॉनसून सीजन में अब तक सबसे अधिक है।प्रशासन ने अभी बाढ़ की चेतावनी जारी नहीं की है। पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट अनिल बंका ने बताया-
बता दें कि, यह राज्‍य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ उत्तरी हिस्से पिछले कुछ दिन से लगातार झमाझम बारिश से भीगे हुए है। यमुना नदी प्रणाली के जलग्रहण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्से शामिल हैं। ऐसे में राष्‍ट्रीय दिल्ली में नदी के आसपास के निचले इलाकों के बाढ़ की चपेट में आने की आशंका रहती है और इन इलाकों में लगभग 37,000 रहवासी हैं।

न्यूज़ क्रेडिट: rajexpress

Tags: