स्वामी दयानंद अस्पताल में आज डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होगी या नहीं? 9 बजे की बैठक में फैसला

पूर्वी निगम के सबसे बड़े स्वामी दयानंद अस्पताल में चल रही डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही।

Update: 2022-02-05 04:56 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्वी निगम के सबसे बड़े स्वामी दयानंद अस्पताल में चल रही डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। बर्खास्तगी का नोटिस जारी होने के बाद डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया था। शुक्रवार सुबह कर्मचारी अस्पताल गेट पर एकत्रित हुए। डॉक्टर, नर्स सहित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तो चार महीने से वेतन नहीं मिल रहा और अस्पताल प्रशासन बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर दबाव बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह कौन सा न्याय है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉक्टर संदीप मोहंती और डॉक्टर चक्रवर्ती का कहना था कि शनिवार सुबह नौ बजे अस्पताल परिसर में बैठक होगी, जिसमें तय किया जाएगा कि हड़ताल खत्म की जाए या नहीं।

स्थायी समिति चेयरमैन पहुंचे अस्पताल
स्थायी समिति के चेयरमैन वीएस पंवार और शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन प्रवेश शर्मा दोपहर दो बजे के बाद डॉक्टरों के पास पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर रेवानी, डॉक्टर चक्रवती सहित पैरामेडिकल स्टाफ यूनियन के पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवंबर का वेतन 15 फरवरी तक जारी करा दिया जाएगा। साथ ही दिसंबर, जनवरी और फरवरी का वेतन मार्च तक जारी कर दिया जाएगा।
वेतन काटा जाएगा: निगमायुक्त
निगमायुक्त विकास आनंद का शुक्रवार को कहना था कि अबतक किसी को बर्खास्त नहीं किया गया है। हड़ताल में वे 22 डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्होंने जनवरी में अस्पताल में नौकरी ज्वॉइन की है। ये सभी अभी कांट्रेक्ट पर हैं, जितने दिन ये हड़ताल के चलते अनुपस्थित रहे हैं उतने दिन का वेतन काटा जाएगा। स्थायी समिति की बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि ग्रुप डी को छोड़कर अस्पताल के डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों के नवंबर माह का वेतन 15 फरवरी तक जारी करा दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->