शराब के नशे में पत्नी को गोली मारकर किया घायल

Update: 2022-10-16 06:20 GMT

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: सूरजपुर कस्बे में शराब के नशे में दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को गोली मारकर घायल करने वाले पति और उसके दोस्त को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शनिवार को पति पत्नी को लेने उसके घर पहुंचा लेकिन उसने साथ जाने से इंकार कर दिया। युवक की पत्नी शादी के बाद से ससुराल नहीं जा रही थी। पत्नी के घर कहासुनी होने के बाद शराब के नशे में पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को गोली मार दी। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस ने की पहचान: सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुखबीर निवासी मैनपुरी एयर देवराज निवासी बांदा के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में सूरजपुर कस्बे की वकील कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। पुलिस ने दोनों को निक्को मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा और एक कारतूस का खाली खोखा बरामद किया है।

8 महीने से अपने ससुराल नहीं गई महिला: थाना प्रभारी ने बताया कि सुखबीर की पत्नी पूजा शादी होने के बाद 8 महीने से अपने ससुराल नहीं गई। वे अपने माता पिता के साथ सूरजपुर कस्बे में रह रही थी। शनिवार को सुखबीर अपने दोस्त देवराज के साथ पत्नी के घर पहुंचे और जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली पूजा के हाथ में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Tags:    

Similar News