उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त करने यूएई जाएंगे

राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।

Update: 2022-05-15 00:59 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को यूएई जाएंगे।
राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के दुखद निधन पर संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व में भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास का दौरा किया और भारत की संवेदना व्यक्त की। जयशंकर ने ट्वीट किया कि संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए, संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
यूएई के राष्ट्रपति के सम्मान में आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज
यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन के एक दिन बाद नई दिल्ली में शनिवार को भारतीय ध्वज आधा झुकाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, हम अपने द्विपक्षीय संबंधों और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के कल्याण में उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, सरकार और यूएई के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर राज्य सरकार ने शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया। दिवंगत नेता के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। इस दौरान कोई भी सरकारी समारोह आयोजित नहीं किया गया।
यूएई के नए राष्ट्रपति बने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। यूएई के शासकों ने एलान किया कि शेख मोहम्मद को अरब प्रायद्वीप पर आनुवंशिक रूप से शासित देश में राष्ट्रपति बनाया गया है।
सरकारी समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' ने कहा कि देश के सात शेखों ने अबू धाबी के अल मुश्रीफ पैलेस में आयोजित एक बैठक के दौरान इस आशय का निर्णय लिया। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान दिवंगत राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के शुक्रवार को हुए इंतकाल के बाद राष्ट्रपति बनेंगे। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा, हम नए राष्ट्रपति को बधाई देते हैं, और उनके प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा करते हैं।
Tags:    

Similar News

-->