जीटीबी एंक्लेव इलाके में दो युवकों ने पुलिसकर्मी पर किया पेचकस से हमला, कर्मी घायल

Update: 2022-06-25 12:52 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: झगड़े की सूचना पर गए पुलिसकर्मी पर दो युवकों ने पेचकस से हमला कर दिया। मामला जीटीबी एंक्लेव इलाके का है जहां पेचकस हेड कांस्टेबल के हाथ में लगा और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए आरोपी आदित्य व कुणाल से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एसआई नरेंद्र सिंह जीटीबी एंक्लेव थाने में तैनात हैं। रात के समय वह हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें खेरा गांव में झगड़े की सूचना मिली। दोनों मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मकान की चौथी मंजिल पर झगड़ा हो रहा है। वहां रजनी नामक महिला को उसके भतीजे आदित्य व कुणाल पिटाई कर रहे थे। दोनों आरोपी पुलिसकर्मी के सामने ही महिला के साथ मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मी ने दोनों से महिला को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर ही हमला कर दिया। इस दौरान आदित्य ने पेचकस उठाकर एसआई और हेड कांस्टेबल को मारने लगा। एसआई बच गया, लेकिन पेचकस हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के हाथ में जा लगा। इसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

-->