यूपी : में गर्मियों से परेशान : आगरा में 46.3 डिग्री पारा, तीन युवक की मौत की खबर

Update: 2024-06-18 06:27 GMT
आगरा न्यूज़ : गर्मी हर दिन एक नया रिकॉर्ड  New recordबना रही है। आगरा सहित पूरा यूपी भीषण लू व गर्मी की चपेट में है। आगरा में 46.3 डिग्री तापमान रहा। इसकी वजह से दोपहर से ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। उत्तर प्रदेश में गर्मी चरम पर है, तो वहीं आगरा में 46.3 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से हाल बेहाल रहा। भीषण गर्मी में तीन युवकों की मौत हो गई, तो वहीं चार सैलानियों की तबीयत स्मारकों में खराब हो गई।
आगरा किला
में दो और ताजमहल पर दो सैलानियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गर्मी में लू के थपेड़े जानलेवा हो गए हैं। सोमवार को लू से तीन युवकों की मौत हो गई। ताजगंज क्षेत्र के नगला तल्फी में रामलखन Ramlakhan in Nagla Talfi (30) और तोरा में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक युवक का शव मिला है। केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर इंदल ने दम तोड़ दिया। वह इंदौर का रहने वाला था। मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज ने बताया कि नगला तल्फी में रामलखन का शव एकता चौकी, टीवी टावर के पास मिला। तोरा में बैंक के पास मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों की मृत्यु गर्मी से हुई है। दोनों मजदूर थे। लू से चार सैलानियों की बिगड़ी तबीयत
सोमवार को ताजमहल में ईद Eid at the Taj Mahalकी नमाज के बाद आई प्रिया की तबीयत खराब हो गई। वह लू के कारण पश्चिमी गेट की ओर गिर गईं। उनकी तरह ही विशाखापत्ननम  Visakhapatnamसे आए श्रीभल्ल वीरभद्रास्वामी को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारी डिस्पेंसरी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। आगरा किला में बनी डिस्पेंसरी में जितेंद्र यादव और सुमित सौन को उपचार दिया गया। एएसआई की ‘मे आई हेल्प यू’ टीम ने उन्हें दीवान-ए-आम परिसर में लू से तबीयत बिगड़ने पर ओआरएस का पाउडर दिया और डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे।
लू की वजह से बदल दिया रास्ता
ताजमहल Taj Mahalमें गर्मी के कारण पर्यटकों के बेहोश होकर गिरने के मामलों के बाद गाइड और फोटोग्राफर पर्यटकों को म्यूजियम की ओर से लेकर जा रहे हैं। रॉयल गेट से प्रवेश के बाद पर्यटक नहरों के किनारे पाथवे से ही ताज के मुख्य गुंबद तक जाते थे। अब ज्यादातर पर्यटकों ने रास्ता बदल दिया है। ताजमहल में नहर के दोनों ओर दो पाथवे और हैं, जो पेड़ों से घिरे हैं। यहां घने पेड़ों की छांव है। बीच वाले और म्यूजियम से सटे पाथवे से पर्यटकों ने तेज धूप में निकलना शुरू कर दिया है। मुख्य गुंबद को देखकर लौटने वाले भी अब नक्कारखाने की ओर से लौट रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->