तूफान-बारिश थमते ही मौसम में होगा बदलाव, IMD ने जारी किया अगले दो दिनों का अपडेट

तूफान-बारिश थमते ही मौसम में होगा बदलाव

Update: 2025-05-27 17:56 GMT

New Delhi.नई दिल्ली। आंधी और बारिश का दौर थमते ही दिल्ली में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। तेज धूप में उमस भी गर्मी बढ़ा रही है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार रात से एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।इस बीच मंगलवार को दिनभर आसमान साफ ​​रहा और तेज धूप भी निकली। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.6 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 87 से 46 फीसदी रहा।मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंधी और बारिश की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।इन दोनों दिन 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके असर से तापमान में भी गिरावट आएगी। स्थिति यह है कि नौतपा के आखिरी दो दिन 1 और 2 जून को तापमान कम रहेगा। यानी मई के बाद जून की शुरुआत भी कम गर्म रहेगी।मध्यम श्रेणी में रहा दिल्ली का AQIहवा की गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का AQI 133 रहा। इसे मध्यम श्रेणी में रखा गया है। एनसीआर के शहरों का AQI भी मध्यम श्रेणी में बना हुआ है, जो हमेशा संतोषजनक रहता है। निकट भविष्य में इसके बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।


Tags:    

Similar News