ड्राइवर ने चलती कार में लगी आग के दौरान कूदकर बचाई अपनी जान, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-06-13 13:08 GMT

एनसीआर न्यूज़: गाजियाबाद में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे की सर्विस लेन पर इंदिरापुरम के पास एक कार में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर जान बचाई है। पलक झपकते ही कार धू धूकर जलने लगी। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कार चालक ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन करके सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक खाक हो चुकी थी।

दिल्ली-मेरठ हाइवे की सर्विस लेन पर हुआ हादसा: यह हादसा रविवार की दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ है।चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। ग़ाज़ियाबाद में एनएच की सर्विस लेन पर इंदिरापुरम में टेक महिंद्रा के ऑफिस की ऑपोजिट रोड पर चलती गाड़ी में आग लगी है। कार को धू धूकर का जलते देख सड़क से गुजर रहे लोग रुककर देखने लगे।

Tags:    

Similar News