Ghaziabad में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई

Update: 2026-07-04 12:59 GMT

Ghaziabad गाजियाबाद :   लोनी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोनी–गाजियाबाद मुख्य मार्ग के किनारे स्थित वर्षों पुरानी बताई जा रही एक अवैध मजार को हटा दिया। प्रशासन का कहना है कि इस स्थान पर अवैध निर्माण के कारण लंबे समय से यातायात प्रभावित हो रहा था और जाम की स्थिति बनी रहती थी।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात रहे। जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में शांति व्यवस्था बनी रही।यह कार्रवाई एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल के नेतृत्व में की गई। मौके पर नायब तहसीलदार लीलू सिंह, सूचना अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम और एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य सहित छह थानों का पुलिस बल और अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया गया।

प्रशासन के अनुसार इंदिरा मार्केट स्थित मुख्य मार्ग के किनारे बने इस अवैध निर्माण के साथ-साथ आसपास किए गए अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाया गया। इससे लोनी तिराहे पर लंबे समय से लगने वाला जाम काफी हद तक समाप्त हो गया है।अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने आगे भी ऐसे अवैध अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Tags:    

Similar News