श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने AIIMS दिल्ली में जन औषधि केंद्र का दौरा किया, VIDEO...

Update: 2024-12-17 13:25 GMT

Delhi दिल्ली: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने आज AIIMS दिल्ली में जन औषधि केंद्र का दौरा किया।

इससे पहले अक्टूबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर लंबी चर्चा की थी। साथ ही जयशंकर ने भारत के ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत श्रीलंका के समर्थन को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की थी।
अनुरा कुमारा दिसानायके इसी वर्ष 23 सितंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। श्रीलंका की राष्ट्रीय पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के नेता दिसानायके चुनाव में भारी जीत के बाद राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है। राष्ट्रपति दिसानायके की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो भविष्य में क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Tags:    

Similar News