दिल्ली नगर निगम के एसओ अश्वनी कुमार ने वीर सेनानी को दी श्रद्धांजलि

Update: 2022-06-15 06:52 GMT

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी (स्पेशल ऑफिसर) अश्वनी कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, आंदोलनकारी, पत्रकार तथा भारतीय संविधान सभा के सदस्य लाला देशबन्धु गुप्ता को उनके जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली के नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम में अजमेरी गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की गईं, इस मौके पर क्षेत्रीय उपायुक्त निधि मलिक व निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि लाला देशबन्धु एक महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात पत्रकार तथा युगदृष्टा थे। देशबन्धु गुप्ता संविधान सभा के सम्मानित सदस्य थे। देशबंधु गुप्ता का मानना था कि संविधान सभा द्वारा अपनाया गया संविधान लोगों के लिए सबसे अच्छा और सुविचारित दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि देशबंधु की पत्रकारिता के परिणामस्वरूप लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणा मिली । उन्होंने अपने उर्दू अखबार द तेज के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया। 

Tags:    

Similar News