देखिये नई रेट लिस्ट, आज से इस एक्सप्रेसवे के टोल दरों में हुई बढ़ोतरी

Update: 2022-09-01 18:36 GMT

यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद लोगों को यात्रा करने की सुविधा मिली है लेकिन अब इसी के चलते एक खबर सामने आयी है जहां बृहस्पतिवार यानि आज से इस रूट कि टोल दरे बढ़ जाएगी जिसके बाद ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जायेगा। जानिए पूरी खबर

बता दें कि यमुना अथॉरिटी ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था। जिसके बाद से अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह कमर्शियल वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं। लेकिन अभी दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया है।

इसी के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा जिसमे रोडवेज का किराया जायेगा जिसको लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी है और आज मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

टोल की नई दरें

वाहन पुरानी दरें नई दरें

कार 415 431

एलसीवी 645 690

बस/ट्रक 1310 1480

Tags:    

Similar News