
Delhi दिल्ली : द्वारका इलाके में लूटपाट के प्रयास में एक डिलीवरी कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट को चाकू मारने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान भागीरथ (22), सुमित (22), विवेक मेहरा (21) और विक्की वर्मा (24) के रूप में हुई है। ये पहली बार अपराध कर रहे हैं और सोशल मीडिया रील से प्रभावित होकर उन्होंने अपराध को अंजाम दिया है।
डीसीपी (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, "पीड़ित अभिमन्यु कुमार 8 मार्च को अपने कार्यालय जा रहा था, तभी दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसे रोक लिया। जब उसने लूटपाट के प्रयास का विरोध किया, तो आरोपियों में से एक ने चाकू निकाला और घटनास्थल से भागने से पहले उसकी गर्दन और पेट पर कई बार वार किया।" विज्ञापन द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की आगे की जांच और तकनीकी निगरानी से उन्हें ट्रैक करने में मदद मिली।