सफाई कर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर निगम मुख्यालय पर किया जमकर प्रदर्शन

Update: 2022-06-28 05:47 GMT

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के बाहर मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन एवं दिल्ली नगर निगम कोर कमेटी के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने निगम प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। उपरोक्त संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि तीनों दिल्ली नगर निगम एक हो चुकी हैं और निगम के कर्मियों को पक्का करने के लिए अंतिम लाभांश, पेंशन देने के लिए, बकाया एरियर को देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा फंड जारी किया जाए।

सफाई कर्मियों ने कहा कि वर्ष 1998 से लेकर 2010 तक के दैनिक वेतन अनुकंपा आधार पर नियुक्ति निगम द्वारा दी गई है, उन सभी मृतक सफाई कर्मियों के परिवार में से एक व्यक्ति की नियमित नौकरी दी जाए। जो पिछले 20-25 वर्षों से नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 1996 से 1998 लेकर जो भी बकाया सफाई कर्मचारी पक्के होने से रह गए हैं, उनको से जल्द से जल्द पक्का किया जाए और 1998 से लेकर सन 2000 का बैच स्टार्ट किया जाए। 

Tags:    

Similar News

-->