दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में
दिल्ली के 14 निगरानी केंद्र ऐसे हैं, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 अंक से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली के 14 निगरानी केंद्र ऐसे हैं, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 अंक से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के लोग लगातार भयावह प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। नवंबर के बाद से ही हवा की गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में चल रही है। इस दौरान ज्यादातर समय वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 अंक से ऊपर यानी बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार के दिन दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 378 अंक रहा। इस स्तर की हवा को बेहद गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। सोमवार के दिन सूचकांक 387 के अंक पर रहा था। इस तरह चौबीस घंटों के अंदर इसमें 11 अंकों का सुधार दर्ज किया गया।