पंजाब में अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनावों (Assembly Elections-2022) को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पूरी तरह से मैदान में उतर गई है. आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार पंजाब (Punjab) का दौरा कर रहे हैं और मीट‍िंगों को संबोध‍ित कर रहे हैं. आज चंडीगढ़ में एक मीट‍िंग को संबोध‍ित करने के दौरान द‍िल्‍ली सीएम अरव‍िंद केजरीवाल कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर जमकर बरसे.
कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए अरव‍िंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा क‍ि पंजाब की कांग्रेस सरकार (Congress Government)लगातार पंजाब के लोगों से झूठे वादे करती आई है. भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने अब तक लोगों को धोखा द‍िया है. अब वक्‍त उनको सबक स‍िखाने का है. उन्‍होंने कहा क‍ि अगर हमने द‍िल्‍ली में कुछ काम क‍िया और पंजाब में करवाना चाहते हैं तो झाडू को वोट दें. अगर पंजाब के मौजूदा हालात चाहते हैं तो कांग्रेस को वोट देना.

300 यून‍िट से पंजाब के 80 फीसदी लोगों को म‍िलेगी मुफ्त ब‍िजली
हर पर‍िवार अच्‍छी श‍िक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य मांग रहा है. वह 24 घंटे ब‍िजली और पानी की मांग कर रहे हैं. ट‍िकट के चक्‍कर में पड़ने की जरूरत नहीं है. द‍िल्‍ली में 70 से 75 फीसदी लोगों को ब‍िजली मुफ्त और 24 घंटे ब‍िजली म‍िल रही है. 300 यू‍न‍िट ब‍िजली मुफ्त से 80 फीसदी लोगों को ब‍िजली मुफ्त म‍िलने लगेगी.
पंजाब सीएम के ल‍िए लेकर गए द‍िल्‍ली से 1 लाख लोगों के जीरो ब‍िल
द‍िल्‍ली के 35 लाख लोगों के ब‍िजली के ब‍िल प‍िछले साल मुफ्त आए हैं. और एक लाख ब‍िजली के ब‍िल लेकर आया हूं द‍िल्‍ली से पूरे सबूतों के साथ एक लाख ब‍िजली के ब‍िल लेकर आया हूं. पंजाब सीएम चरणजीत स‍िंह चन्‍नी एक हजार ब‍िजली के ब‍िल जीरो वाले द‍िखा दो. उन्‍होंने कहा क‍ि पंजाब में 7-7 घंटे पावर कट लगते हैं. लेक‍िन द‍िल्‍ली में 24 घंटे ब‍िजली आ रही है और जीरो ब‍िल आ रहे हैं. सत्‍ता में आने पर हम पंजाब में भी ऐसी व्‍यवस्‍था करेंगे.
सीएम कह रहे 5 रुपए में म‍िल रहा रेता, उनके नेता स‍िद्दू बोल रहे 35 रुपए
उन्‍होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार और मुख्‍यमंत्री चन्‍नी पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि उन्‍होंने मुफ्त ब‍िजली की घोषणा झूठी की है. उन्‍होंने कहा क‍ि पंजाब के लोगों को पांच मरले का प्‍लांट देने की घोषणा की थी.
ऐसा ही पूर्व सीएम कैप्‍टन अमर‍िंदर स‍िंह ने भी की थी. लेक‍िन आज तक क‍िसी को नहीं द‍िया गया. उन्‍होंने कहा क‍ि 5 रुपए कीमत पर रेता की बात कहीं तो उनकी पार्टी के नेता स‍िद्दू ने कहा, नहीं-35 रुपए की कीमत पर म‍िल रहा है.
श‍िक्षकों के रोजगार पर बात कही और कहा क‍ि क‍िसी को न‍ियम‍ित नहीं क‍िया. उन्‍होंने पूछा क‍ि आख‍िर क‍िसको नौकरी कांग्रेस सरकार ने दी और क‍िसको न‍ियम‍ित क‍िया.
द‍िल्‍ली की श‍िक्षा में क्रांत‍ि लाए, पंजाब में भी लाएंगे
उन्‍होंने द‍िल्‍ली की श‍िक्षा पर बोलते हुए कहा क‍ि हमने श‍िक्षा में क्रांत‍ि ला दी. उनके मंत्री परगट स‍िंह कहते हैं पंजाब में श‍िक्षा में सुधार क‍िया. लेक‍िन वह बता दें, कहां पर सुधार क‍िया है. उन्होंने एक-एक हजार रुपए मह‍िलाओं को देने की घोषणा भी की है. इससे उनकी श‍िक्षा और दूसरे कार्यों के काम आ सकेंगे.
Tags: