राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश को बधाई दी

Update: 2023-08-23 15:34 GMT
 
नई दिल्ली (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि आज चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ,हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि भूगोल के विचार को भी नया रूप दिया है। यह सचमुच एक महत्वपूर्ण अवसर है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ, भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है, और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यह प्रयास करने वाला पहला देश बन गया है।
उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, ''यह भारत के उत्थान का संकेत देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है! इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और देश के दूरदर्शी नेतृत्व को बधाई।''
Tags:    

Similar News

-->