दिल्ली की गरीब जनता राशन ना मिलने से परेशान: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर

Update: 2022-02-27 15:15 GMT

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली की राशन वितरण व्यवस्था लंबे समय से लचर चल रही है लेकिन बीते तीन महीनों से स्थिति काफी निराशाजनक हो गई है। फरवरी माह का अंत आ गया है लेकिन दिल्ली में गरीबों को फरवरी का राशन नहीं मिला है जिससे लाखों परिवार परेशान है। जबकि तीन महीने से अरविंद केजरीवाल सरकार 5 राज्यों के चुनावों में मस्त रही और उसकी लापरवाही से दिल्ली की गरीब जनता फरवरी के राशन से वंचित है। अभी तक ना नियमित राशन बंटा है और ना ही पीएमजीकेएवाई का राशन। 


प्रवीण ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र के गोदामों से राशन उठाकर राशन दुकानों तक पहुंचाने के लिए एक साल से ट्रकों का टेंडर नहीं किया है हर माह सरकार अंतिम समय में इधर-उधर से ट्रकों का जुगाड़ कर राशन उठाती है। वहीं राशन समय से नहीं बंटने की वजह से लाखों गरीब मजदूर परिवार महंगा राशन बाजार से खरीदने को बाध्य हो रहे हैं तो वहीं सबसे परेशान एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड स्कीम के राशनकार्ड धारकों को आ रही है। उनके मूल राज्य में हर महीने का राशन चालू माह में मिलता है अगले माह नहीं, ऐसे में नतीजतन अधिकांश को तीन माह से राशन ही नहीं मिल पा रहा है और लगातार राशन ना लेने से उनका मूल कार्ड रद्द हो सकता है। कपूर ने कहा कि उन्होंने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि दिल्ली सरकार राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू करे और यह सुनिश्चित करे कि सभी गरीबों को राशन माह के पहले सप्ताह में उपलब्ध हो। 

Tags:    

Similar News