पुलिस ने करीब डेढ़ महीना पहले हुए एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाई, दिल्ली पुलिस का एएसआई निकला हत्यारा

Update: 2022-10-20 07:57 GMT

हरयाणा: हरियाणा के बहादुरगढ़ में करीब डेढ़ महीना पहले बुपनियां गांव के एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इसका हत्यारा दिल्ली पुलिस का एएसआई निकला। मृतक पुलिसकर्मी ही प्रेमिका का आशिक था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर किया गया। खास बात यह है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने एक मर्डर की वारदात को छुपाने के लिए अपने एक और साथी की भी हत्या कर दी। सीआईए-1 पुलिस ने उसे दिल्ली के बक्करवारा से और उसकी प्रेमिका को बुपनियां गांव से काबू किया। आरोपी का साथ देने वाली प्रेमिका ने पुलिस गिरफ्त में आते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, बुपनियां गांव निवासी उषा की शादी सोनीपत के मलहा माजरा गांव में हुई थी। कई वर्षों से वह अपने गांव बुपनियां में रह रही थी। उषा की दोस्ती पहले गांव के ही परमवीर से हुई। कुछ समय बाद उषा बहादुरगढ़ के गांव लडरावण निवासी तेज सिंह के संपर्क में आई। दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। कुछ समय पहले उषा ने बुपनियां गांव निवासी परमवीर के बारे में तेज सिंह से शादी का दबाव बनाने की बात कही। इस पर तेज सिंह उग्र हो गया और उसने उषा के साथ मिलकर परमवीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तेज सिंह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में विकासपुरी थाने में तैनात रहा है।

Tags:    

Similar News