New Delhi.नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में व्यावसायिक शिक्षा के साथ 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करना अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। व्यावसायिक शाखा ने स्कूल प्रिंसिपलों को पात्र छात्रों की जानकारी एकत्र कर विभाग को भेजने को कहा है। नौकरी के इच्छुक छात्रों की संख्या और संबंधित शिक्षकों का ब्योरा देना होगा। छात्रों को उद्योग से जोड़ने और उन्हें शुरुआती स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए निदेशालय ने यह कदम उठाया है। 625 सरकारी और 360 समग्र शिक्षा स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा लागू है


Tags: