Greater नोएडा में पार्क की बदहाल स्थिति पर लोगों का हंगामा

Update: 2026-07-04 14:23 GMT

Greater ग्रेटर :  नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित अशोक वाटिका पार्क की खराब हालत को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सेक्टरवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पार्क की बदहाली पर नाराजगी जताई।एक्टिव सिटीजन टीम ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर पार्क का निरीक्षण किया और उद्यान विभाग व जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने पार्क में फैली गंदगी, टूटी हुई बेंच, जर्जर फुटपाथ, खराब लाइट व्यवस्था और सुरक्षा की कमी को लेकर तुरंत सुधार की मांग की।

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने कहा कि शहर को “पेरिस ऑफ इंडिया” बनाने के दावों के बीच इस तरह की स्थिति प्राधिकरण की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि कभी शहर की पहचान रहा यह पार्क अब उपेक्षा के कारण बदहाली का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्राधिकरण और जनप्रतिनिधि इच्छाशक्ति दिखाएं तो शहर और गांवों की स्थिति में बड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन वर्तमान में बुनियादी सुविधाओं की लगातार अनदेखी हो रही है।स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News