एनसीआर नॉएडा ब्रेकिंग न्यूज़: सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के 20 घंटे से भी कम समय बचे हैं। ऐसे में अब आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोग अपना जरूरी सामान लेकर दूसरे स्थान पर जाने लगे हैं। आस-पास स्थित करीब 6 सोसाइटी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कोई दोराय वाली बात नहीं है कि ध्वस्तीकरण के समय उड़ने वाली धूल लोगों के शरीर पर सबसे घातक साबित होगी। इसी से बचने के लिए आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोग अपना कीमती सामान लेकर पूरे परिवार समेत मौके से किसी और स्थान पर जाने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि आस-पास की सोसाइटी से काफी लोग अभी तक जा चुके हैं। कुछ लोग एनसीआर में ही स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाकर रहेंगे और कुछ लोग आने वाले करीब एक सप्ताह तक होटलों में अपना ठिकाना बनाएंगे।

Tags: