New Delhi नई दिल्ली, 30 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की संभावित प्रतिक्रिया के बारे में अटकलों के बीच जम्मू-कश्मीर में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करने के एक दिन बाद सीसीएस की बैठक हुई।
मामले से परिचित लोगों ने बताया कि इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में मोदी ने जोर देकर कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को “पूर्ण परिचालन स्वतंत्रता” है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने पुष्टि की कि आतंकवाद को करारा झटका देना राष्ट्रीय संकल्प है।