एनसीआर नॉएडा न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। दरसअल, बीती देर रात (1 सितम्बर 2022 की आधी रात) से ही यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। कार या हल्के वाहनों को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करने के लिए अतिरिक्त ₹16 चुकाने होंगे। यानी कि पहले ₹415 देने पड़ते थे। अब ₹436 देने पड़ रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर नए टोल रेट बीती रात से ही लागू हो गए हैं।