New Delhi: नए CBIC चेयरमैन के रूप में विवेक चतुर्वेदी का चयन

"नए CBIC चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी का कार्यभार संभाला"

Update: 2025-11-29 07:56 GMT

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेज़ एंड कस्टम्स (CBIC) के मेंबर विवेक चतुर्वेदी को संगठन का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। आदेश जारी होते ही वे देश की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था और कस्टम्स प्रशासन की सर्वोच्च कमान संभालने जा रहे हैं।

विवेक चतुर्वेदी का नाम राजस्व सेवाओं में लंबे अनुभव और विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति के बाद उम्मीद है कि GST, कस्टम्स सुधार, पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के प्रयास और तेज़ होंगे।

नई जिम्मेदारी संभालते ही वे GST नेटवर्क की मॉनिटरिंग, राजस्व बढ़ाने की रणनीतियों और सीमा शुल्क प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Tags:    

Similar News