New Delhi: प्रशासन ने अवैध निर्माण और आवारा पशुओं के प्रबंधन पर कार्रवाई के दिए निर्देश
अवैध निर्माण पर कसें शिकंजा, आवारा पशुओं का करें प्रबंधन
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने सोमवार को लोक निवास में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कमिश्नर संजीव खिरवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजधानी में चल रहे कामों की समीक्षा की।
उपराज्यपाल ने दिल्ली में समय पर कूड़ा उठाना, सड़कों की सफाई, जल-जमाव की समस्या से निपटना, आवारा पशुओं का प्रबंधन और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने सड़कों के बार-बार टूटने और आने-जाने वालों को होने वाली परेशानी को रोकने के लिए, सड़क खोदने वाली और सड़क की देखरेख करने वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया।
उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों को जमीनी स्तर पर काम करने और जवाबदेही तय सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।