New Delhi: समाज को महिला सशक्तिकरण के लिए आगे आना होगा : शोभा विजेंद्र

"महिलाओं के अधिकार और सम्मान पर दिया गया बल"

Update: 2026-05-19 05:17 GMT

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद एवं सम्पूर्णा संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से शस्त्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन बालाजी मंदिर प्रशांत विहार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्पूर्णा की संस्थापिका डॉ. शोभा विजेंद्र ने की।

डॉ. शोभा विजेंद्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सुरक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होंगी, तभी समाज वास्तविक अर्थों में प्रगतिशील बन सकेगा। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग एवं निर्भीक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनमें साहस एवं आत्मविश्वास का संचार करना तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक जन-जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि महिला सम्मान एवं सुरक्षा राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्त भागीदारी से ही समाज एवं देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व एवं सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

Tags:    

Similar News