New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वेदी प्रतिष्ठा समारोह में की पूजा-अर्चना

धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Update: 2026-06-28 06:29 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीतमपुरा स्थित श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित वेदी प्रतिष्ठा समारोह एवं जिन बिम्ब स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूज्य महायोगी उपाध्याय श्री 108 गुप्तीसागर महाराज का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जैन दर्शन का अहिंसा, सत्य, तप और संयम का संदेश मानवता को आत्मानुशासन, करुणा और सदाचार का मार्ग दिखाता है। यही शाश्वत मूल्य एक संवेदनशील, समरस और सशक्त समाज की आधारशिला हैं।

Tags:    

Similar News