NCR Sahibabad: डिफेंस कॉलोनी के मैदान में मिला महिला का शव
"अनिल शर्मा ने अपनी पत्नी रेणु शर्मा की गला दबाकर हत्या की"
साहिबाबाद: टीला मोड़ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी के मैदान में अनिल शर्मा ने अपनी पत्नी रेणु शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को थाना टीलामोड़ पुलिस को कंट्रोल रूम से डिफेंस ग्राउंड थाना टीला मोड़ में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की गई। महिला का नाम रेनू शर्मा पत्नी अनिल शर्मा है।
रेनू शर्मा डिफेंस कॉलोनी में किराए के मकान पर रहती थी। इस मामले में छानबीन की गई तो ज्ञात हुआ कि बृहस्पतिवार की रात्रि में अनिल के द्वारा अपनी पत्नी को मिलने के लिए डिफेंस ग्राउंड में बुलाया गया था। वहां पर दोनों में कुछ बातों को लेकर आपस में वाद-विवाद और झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ने के कारण अनिल द्वारा रेनू का गला दबाकर हत्या कर दी गई।