NCR Loni: वाटिका कॉलोनी में फंदे से लटका मिला युवक का शव

"सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची"

Update: 2025-02-13 07:23 GMT

लोनी: बॉर्डर थाना क्षेत्र के खुशी वाटिका कॉलोनी में सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की खुशी वाटिका कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि अंशुल (22) ने कमरे के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। परिजन युवक को अस्पताल लेकर गए हैं। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Tags:    

Similar News