NCR Ghaziabad: बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भागा
"पीड़िता के देवर तनुज कुमार ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया"
गाजियाबाद: कविनगर क्षेत्र की पॉश कालोनी राजनगर में कार से उतरी महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर भाग गया। महिला और उनके परिजनों ने शोर मचाकर पीछा किया लेकिन जब तक वह आंखों से ओझल हो गया। पीड़िता के देवर तनुज कुमार ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कौशांबी के मलय गिरी टॉवर निवासी तनुज कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ राजनगर सेक्टर सात निवासी रिश्तेदारों के शादी में आठ मार्च को शिरकत करने आए। बताया कि जैसे ही उनके भाई की पत्नी मीनू राणा कार से उतरी तो सामने से आई पेंशन प्रो बाइक सवार ने उनके गले पर झपटा मारकर सोने की चेन खींच ली। जब तक परिवार के अन्य लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजनों ने शोर मचाकर बाइक सवार का पीछा किया लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और मंगलवार को पीड़ित ने बाइक सवार बदमाश के खिलाफ बीएनएस की छीना झपटी करना 304(2) धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, जल्द ही बाइक सवार की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।