5 हजार लोगों तक मदद पहुंचाने का नारी प्रगति फाउंडेशन और तिरुपति आई सेंटर ने लिया संकल्प

Update: 2022-06-23 13:02 GMT

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने तिरुपति आई सेंटर के साथ मिलकर एक शानदार कार्य किया है। गुरुवार को अभियान आरोग्यम के तहत करीब 150 से ज्यादा लोगों की निशुल्क जांच की गई। दोनों संस्था ने मिलकर निशुल्क शारीरिक जांच और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस अभियान के तहत करीब 5,000 लोगों तक मदद पहुंचाने का संकल्प नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने लिया है।

महिला कल्याण विभाग के अधीन हुआ कार्यक्रम: नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संचालिका एवं संस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि तिरुपति चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गुरुवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी और प्रशिक्षक धर्मेंद्र मौर्य और सुनील कुमार पांडे भी मौजूद रहे। यह अभियान महिला कल्याण विभाग के अधीन किया गया है।

कोरोना से आंखों पर गहरा असर पड़ा : डॉक्टर मोहिता शर्मा

इस कार्यक्रम को लेकर तिरुपति आई सेंटर की चेयरपर्सन डॉक्टर मोहिता शर्मा ने बताया कि कोरोना के बाद लोगों की आंखों पर बहुत गहरा असर पड़ा है। इसलिए जरूरी है कि लोगों को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। आंखें मानव जीवन के सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण भाग है। इसी से हम प्रकृति की सुंदरता को देख सकते हैं।

150 से ज्यादा लोगों की जांच: संस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि नारी प्रगति फाउंडेशन और तिरुपति आई सेंटर के साथ मिलकर करीब 150 से भी ज्यादा लोगों की जांच की गई। इन लोगों की आंखों की जांच की गई है, जिसमें 13 लोगों को चश्मे लगाने का परामर्श दिया गया है।

इलाज और चश्मा बनवाने में मदद करेगी संस्था: तिरुपति आई सेंटर की प्रख्यात ईशा आफताब (ऑप्थोमोलॉजिस्ट कैटरेक्ट रिफैक्ट्रेटिव सर्जरी) ने बताया कि ज्यादातर बच्चों की आंखों की रोशनी सही नहीं है। संस्था की विनीता सोपोरी, निशा गुप्ता ने प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार से बच्चों की अच्छी देखभाल के लिए सराहना की है। जिन्हें प्रतिदिन दूध, फल और अच्छा भोजन दिया जाता है। नारी प्रगति फाउंडेशन की सदस्य ने बताया कि जिन बच्चों की रोशनी में समस्या होगी, उनके लिए डॉक्टरों की सलाह से इलाज और चश्मा बनवाए जाएंगे। इसके लिए संस्था पूरी तरीके से मदद करेगी।

इन लोगों ने दिया शिविर में समर्थन: इस शिविर को सफल बनाने में तिरुपति आई सेंटर से दृष्टि विशेषज्ञ आयुषी सिंह, नवनीत कुमार, गवर्नमेंट ऑब्जर्वेशन होम बॉयस से सुरेश चंद, सतीश गिरी, कांस्टेबल सतीश चंद और नारी प्रगति सोशल के हेड चाइल्ड एजुकेशन शशि नाथ प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->