फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली के शाहदरा इलाके में सास बहू की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर डबल मर्डर को अंजाम दिया है। डॉली रॉय और उनकी सास विमला देवी घर मे अकेली थीं। दोनों बेटे दिल्ली से बाहर गए हुए थे। मंगलवार तड़के जब बच्चे घर वापस पहुंचे तो किसी ने दरवाजा नही खोला। बच्चों ने जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो घर मे माँ और दादी की खून से लतपथ लाश पड़ी थी। घर से ज्वेलरी और कैश भी गायब है। पुलिस के मुताबिक बदमाशो की घर मे एंट्री फ्रेंडली थी। बदमाशों ने घर के पालतू कुत्ते को भी बांध दिया था।

Tags: