इस दिन दिल्ली पहुंचेगा मानसून, फिर बरसेंगे बदरा, आज बारिश की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा।

Update: 2022-06-21 03:27 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। मादक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा। मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है अभी यह नही लग रहा है कि इसकी आगे बढ़ने की प्रगति को रोक सकता है। मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं दिल्ली में अभी मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार से रविवार तक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है।

वहीं, दिल्ली में बीते सप्ताह हुई तीन दिन की बारिश से सोमवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। इस बारिश से 42-44 डिग्री के बीच चल रहा तापमान लुढ़कर 32 डिग्री आ पहुंचा है। वहीं लू के प्रकोप से भी राहत मिली है। अब मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन बुधवार से रविवार तक बारिश के आसार नहीं है। इस कारण तापमान भी बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान तापमान 33-37 डिग्री के बीच बना रहेगा।
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान नौ वर्षों में सबसे कम 30.7 डिग्री दर्ज हुआ था। यह सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। दिल्ली में सबसे अधिक 34.9 डिग्री तापमान पीतमपुरा व नजफगढ़ में दर्ज किया गया। अब मंगलवार को तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और रविवार तक तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 32.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23.6 डिग्री सेल्सियस
21 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 22 मिनट
22 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 24 मिनट
Tags:    

Similar News