'Kerala' से दिल्ली तक तेज़ी से बढ़ा मानसून, जानें आगे कितना बरसेंगे बादल

Update: 2025-06-29 09:15 GMT
New Delhi नई दिल्ली : देशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला समय से पहले शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस बार मानसून ने दिल्ली में दस्तक तय तारीख से एक दिन पहले, यानी 29 जून को दे दी।
यही नहीं, पूरे देश में मानसून ने नौ दिन पहले ही अपनी पकड़ बना ली। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में फैल जाता है, लेकिन इस साल यह रिकॉर्ड समय से पहले पूरे देश में सक्रिय हो गया। मानसून हर साल सबसे पहले केरल पहुंचता है, जिससे पूरे देश में बारिश की शुरुआत मानी जाती है। इस बार मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी था। साल 2009 में भी मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था।
इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर बने मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम ने मानसून को तेजी से आगे बढ़ाया, जिससे 29 मई तक मुंबई, महाराष्ट्र का बड़ा हिस्सा और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू हो गया।मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून की शुरुआती स्थिति अच्छी है, लेकिन बारिश की मात्रा और वितरण अगले कुछ हफ्तों में साफ हो पाएगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के शुरुआती सक्रिय रहने से खेती और जल संकट प्रभावित इलाकों को राहत मिल सकती है। हालांकि आगे चलकर मानसून में रुकावट या बारिश की कमी से भी इन इलाकों में समस्या बढ़ सकती है। फिलहाल लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल चुकी है और किसान भी समय पर बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं।
Tags:    

Similar News