Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर के पास एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और जांच शुरू की। मृतक ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए जांच जारी रखने की बात कही है।
स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।