दिल्ली में शराब ने भड़काई सियासी आग, ट्विट्स और पीसी से लड़ रही भाजपा और आप

दिल्ली में नई आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बाद सियासी आग भी तेजी से भड़क रही है।

Update: 2022-08-24 02:41 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में नई आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बाद सियासी आग भी तेजी से भड़क रही है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निवास पर सीबीआई की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटे हैं।

रोज औसतन तीन प्रेस वार्ता और पांच ट्वीट
दोनों दलों के नेताओं की ओर से प्रतिदिन एक-दूसरे के खिलाफ औसतन तीन प्रेस वार्ता और पांच ट्वीट किए जा रहे हैं। आप की ओर से सीबीआई-ईडी, बेरोजगारी, शिक्षा जैसे मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधा जाता है। वहीं, तुरंत उसके पलटवार में भाजपा नेताओं द्वारा शराब नीति को लेकर आप को घेरा जाता है। आप की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत सांसद गौतम गंभीर, प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी ने मोर्चा संभाल रखा है।
केजरीवाल लगातार कर रहे हैं ट्वीट
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व पर आप का वार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर हुई सीबीआई की छापेमारी के बाद से आम आदमी पार्टी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर लगातार वार कर रही है। सीबीआई छापेमारी के बाद खुद मुख्यमंत्री चार बार ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साध चुके हैं। आप का दावा है कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल कर दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई-ईडी की रेड का शराब नीति या भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार का ध्यान मोहल्ला क्लीनिक से हटकर मोहल्ला ठेका (शराब की दुकानों ) पर केंद्रित हो गया है।
भाजपा प्रेस वार्ता कर आप पर साध रही निशाना
दिल्ली सरकार को घेर रही भाजपा जब से दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू की गई है तभी से दिल्ली भाजपा इसका विरोध कर रही है। एलजी द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश और 19 अगस्त को उप मुख्यमंत्री आवास पर सीबीआई के छापे के बाद से भाजपा नेताओं के आरोपों को बल मिल गया है। भाजपा दो बार उपमुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अतिरिक्त रोजाना प्रेस वार्ता कर आप सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->